Last modified on 7 जून 2021, at 20:07

भलाई ने नहीं जीने दिया है / भाऊराव महंत

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:07, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भाऊराव महंत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भलाई ने नहीं जीने दिया है।
शऊरी ने नहीं जीने दिया है।

ग़रीबी से निकल आया हूँ लेकिन,
अमीरी ने नहीं जीने दिया है।

अरे! मैं दूर ही अच्छा भला था,
क़रीबी ने नहीं जीने दिया है।

बहुत कंजूस था, तब तक सही था,
दिलेरी ने नहीं जी ने दिया है।
 
न था कुछ तो, न कोई पूछता था,
कमाई ने नहीं जीने दिया है।
 
उसे तब था यकीं, जब बेवफ़ा था,
वफ़ाई ने नहीं जीने दिया है।

रुकावट मज़हबी बन ज़िन्दगी में,
ख़ुदाई ने नहीं जी ने दिया है।