Last modified on 14 जून 2021, at 23:11

गीत नवगीत सब सुनाने लगा / नन्दी लाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:11, 14 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नन्दी लाल |अनुवादक= |संग्रह=आँगन क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गीत नवगीत सब सुनाने लगा।
फूल जब खुल के मुस्कुराने लगा।

देखकर पांखुरी गुलाबों की,
फाग आतुर भ्रमर सुनाने लगा।

ओढ़ चादर बसन्त पीली सी,
रंग रस भीग के नहाने लगा।

कोकिला ने सुना दिया कू कू
वात पछुवा चमर डुलाने लगा।

मैं नहीं मैं नहीं रहा बस में,
कौन मन को मेरे सताने लगा।

साथ क्या क्या हुआ बटोही के,
पंथ को रोककर बताने लगा।

हो गया है हरेक पागल सा,
दीप नव वर्ष के जलाने लगा।

देखता मैं रहा ठगा होकर,
काम को, क्रोध को ठिकाने लगा।

शेष कुछ भी नहीं रहा तनको,
स्नेह में डूबकर सुखाने लगा।