भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उत्तर दे दो / मेराज रज़ा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 18 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मेराज रज़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पतली-दुबली काया मेरी,
लंबी, लाल, लचीली!
बहुत रसीली मैं रहती हूँ,
हरदम रहती गीली!

कैंची-सी चलती हूँ हरपल,
रहती नहीं हठीली!
दूध-मलाई मुझे लुभाए,
चाटूँ चार पतीली!

खुश हो जाएँ लोग सभी,
जब बोलूँ बात चुटीली!
लेकिन बिगड़ी अगर कहीं तो,
बन जाऊँ जहरीली!

कच्ची अगर मिले इमली तो,
होती बहुत पनीली!
दातों के पिंजरे में छुपकर,
रहती हूँ शर्मीली!

प्यारी-प्यारी गुड़िया रानी,
बनो नहीं नखरीली!
झट से इसका उत्तर दे दो,
बोली बोल सुरीली!