Last modified on 20 जून 2021, at 23:27

मुखर मौन / विमलेश शर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:27, 20 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमलेश शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=ऋण...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विदा लेना
और
विदा कहना
वेदना उपजाती
दो समानान्तर क्रियाएँ हैं!
दरअसल
वे
पृथक्-पृथक्
पर एक राह जातीं
दो मूक यात्राएँ हैं!