भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पिंजरे में बंद मैना / सुदर्शन रत्नाकर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 22 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन रत्नाकर |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब भी खुलता है पर्दा
सामने वाली खिड़की का
दिखता है एक चेहरा
बेचारगी भरा
बड़ी बड़ी तरल आँखें
ताकती हैं मुझे
जिन में तैरते हैं कई प्रश्न
जाने कितने-कितने अस्पष्ट सपने
जिन्हें मैं पढ़ लेती हूँ
बिन देखे मन उसका
वह नन्ही मैना जो पिंजरे में बंद है।