Last modified on 4 अगस्त 2021, at 22:10

कभी चले ना गोली / श्रवण कुमार सेठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:10, 4 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रवण कुमार सेठ |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसी भी बंदूकें जिनसे
कभी चले ना गोली,
रंग घोलकर बच्चे उनसे
खेला करते होली।

जब जब ट्रिगर दबायें
ऐसे बंदूकों के बच्चे,
रंगों की बारिश हो जाये
भीगें अच्छे अच्छे।

बूढ़े बच्चे नौजवान सब
बोलें मीठी बोली
ऐसी भी बंदूकें जिनसे
कभी चले ना गोली,

बुरा न माने कोई इन रंगों
में सभी नहाएँ
अपने-अपने गीत प्रेम के
दिल से सभी सुनाएं।

मन से सारे मैल छुड़ा दे
ऐसी हँसी ठिठोली
ऐसी भी बंदूकें जिनसे
कभी चले ना गोली,