Last modified on 9 अगस्त 2021, at 22:56

खून नहीं था / हरजीत सिंह 'तुकतुक'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:56, 9 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरजीत सिंह 'तुकतुक' |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खून नहीं था।
बेच दिया था सारा।
भूख लगी थी।

खून नहीं था।
पानी जैसा कुछ था।
खौलता न था।

खून नहीं था।
अपना वह तभी।
काम आया।

खून नहीं था।
किसी जगह पर।
सौ मरे तो थे।

खून नहीं था।
खटमल हैरान थे।
नेताओं में भी।

खून नहीं था।
उतरा किसी आंख।
गैर थी न वो।

खून नहीं था।
इबादत थी मेरी।
बकरीद थी।