Last modified on 31 अगस्त 2021, at 23:02

मन / रचना उनियाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:02, 31 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना उनियाल |अनुवादक= |संग्रह=अलं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नभ के सृदश विस्तृत मन
हिरण की भाँति कुलाँचे भरता
विचरता है
बाह्य व अंतह जगत में।

विद्युत की गति धारकर
तुरंग को पछाड़ता
चंचल चपल चमकृत
करता जाता है।

मन व्योम गंगा में,
आकांक्षाओं के
तारे,
सदैव झिलमिलाते हैं।

योगी श्रेष्ठ
लिप्सा, मोह, वासना,
को विजित कर
मन के नृप बनकर
जीवन दर्शन जी जाते हैं।