Last modified on 11 सितम्बर 2021, at 22:35

दीवार के उस पार / मृदुला सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 11 सितम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला सिंह |अनुवादक= |संग्रह=पोख...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुना है दीवार के उस पार कहीं
असली भारत रहता है
जो इस ओर परोसे गए
सोने के वर्तनों के भोग का स्वाद
नही जानता
दिन रात पेट की जुगत में लगा
यह भारत मासूम है
नही देखना चाहता था वह
उस तरफ की साहबों की सवारी
पर दीवार ने अपनी गर्दन ऊंची कर
रोक लिया है उन्हें
और चेताया है उनकी हद

आओ! कर दें सुराख इन दीवारों में
कि अब बहुत हुआ खेल रोशनी का
दीवार के उस पार के हिदुस्तान को भी
रोशनी का हक है
दीवारें जड़ें जमाये
इससे पहले
इन्हें ढहा दिया जाना चाहिए