Last modified on 27 सितम्बर 2021, at 22:26

ज़िन्दगी बुझौवल / हरदीप कौर सन्धु

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:26, 27 सितम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरदीप कौर सन्धु |संग्रह= }} Category:हाइ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
41
जोड़ -घटाना
जिन्दगी बुझौवल
उमर भर
42
दु:ख जो आता
जीवन को माँजता
आगे बढ़ाता
43
चप्पू न कोई
उमर की नदिया
बहती गई
44
मन में आशा
पिघलने लगता
दुख मोम-सा
45
जीवन कभी
 बने दुःख की नदी
तैरना सीख
46
जीवन बना
जल की तलाश ही
मरुस्थल में
47
युग मशीनी
बटन दबाकर
झूलती मुन्नी
48
तेरा ये मेरा
घर का बँटवारा
आँगन छोटा
49
छोड़ें निशान
उखाड़ी हुई कील
कड़वे शब्द
50
कर्म से सजे
सबसे सुन्दर हैं
सर्जक- हाथ