भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काँटों की फसल / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:13, 16 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्षमायाचना करती रही-
उन अपराधों के लिए वह;
जो किए ही नहीं थे उसने
और निरन्तर प्रायश्चित भी
उन पापों के लिए करती रही;
जो उसके लिए थे आत्मघाती।
मुस्कानों का मोल चुकाया -
अश्रुओं से सदैव उसने;
ताकि उपद्रव शांत रहें।
इसीलिए आजकल वह है -
तटस्थ और मूक दर्शिका।
आत्मिक उत्थान के लिए
यह महाप्रयाण सार्थक हो संभव है;
किन्तु इस ऐतिहासिक भूल के लिए
समाज उसे पीढ़ियों तक कोसता रहेगा।
क्योंकि उसके बोए हुए काँटों की फसल;
अगली पीढी की बेटियाँ काटेंगी।