भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कन्नम्मा, मेरी प्रिया-1 / सुब्रह्मण्यम भारती

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:21, 23 नवम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुब्रह्मण्यम भारती |अनुवादक= अनि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चान्द और सूरज सी उज्ज्वल हैं
तेरी आँखें कन्नम्मा !
आसमान में उड़ने के लिए हैं
तेरी पाँखें कन्नम्मा !

इन गोल काली आँखों में समाई
आकाश की सारी कालिमा !
मुखड़े पर तेरे फैली सुखदाई
सुबह के सूरज की लालिमा !

रत्न जड़ी है वो गहरी नीली
रेशम की तेरी कान्तियुक्त साड़ी !
आधी रात में सितारों भरी जैसे
चमक रही है आकाशगंगा हमारी !

मूल तमिल से अनुवाद (कृष्णा की सहायता से) : अनिल जनविजय