Last modified on 24 नवम्बर 2021, at 23:23

सवाल - 2 / सुधा उपाध्याय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 24 नवम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधा उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फेसबुक पर एक स्टेटस डाला
“सवाल उठाने वालों की खैर नहीं”
उनके लोगों ने तो पहले नक्सली कहा
फिर देशद्रोही का तमगा पहनाकर
गढ़ दिया गालियों का नया शब्दकोश।
इस तरह संवादहीनता के बीच
मेरा सवाल हार गया और
पत्थरबाज़ को जीप से घसीटने वाला बहादुर कहलाया।