Last modified on 25 दिसम्बर 2021, at 23:46

प्रश्न है स्त्री का / संतोष श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:46, 25 दिसम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

स्नेह के झरने से
अमृत जल पी
मुंदी पलकों को खोल
वह तृप्त हो आगे बढ़ा

निरंतर धूप, बारिश
चुभती शीत में चलने से
शिथिल , क्लांत हुए
मन को ,बदन को
देती रही सुकून, छांव
अपनी छाया से
कि मिलता रहा दिलासाओं का
छलकता पारावार
निरंतर संग संग

वह एक रूप से
अनेक रूपों में विभाजित हो
पितृ ऋण से मुक्त हुआ
विभाजन के इस दौर में
उसके कंधे से लगा रहा
दृढ़ मजबूत कंधा

उसकी चिंताओं, दुश्वारियों को
मिलता रहा राहत का मलहम
सुकून का फाहा
उसके बिल्कुल नजदीक ही
विस्तृत आंचल का

जिंदगी की संध्या बेला में
अशक्त, उसके संग
निरंतर बना रहा
एक समर्पित साया
फिर भी वह नहीं
समझ पाया स्त्री को!