भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आग भोर की / कुँवर दिनेश
Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:53, 26 दिसम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुँवर दिनेश }} Category:हाइकु <poem> 1. अँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
1.
अँधेरा हटे -
क्षितिज की भट्टी में
सूरज पके!
2.
पौ फटते ही
पूर्वी क्षितिज पर -
लपटें उठीं!
3.
आग भोर की
देवदारों से छने -
स्फुलिंग कई!
4.
सूरज उगे
नभ- कैनवास पे
दिन उकेरे!
5.
लाल विहाग!
सूर्य की जिजीविषा -
आग ही आग!