भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मध्यम वर्ग / शील

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:10, 17 जनवरी 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> खा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खाते - पीते दहशत जीते,
घुटते - पिटते बीच के लोग,
वर्ण धर्म पटखनी लगाता,
माहुर खाते बीच के लोग,
लोभ - लाभ की माया लादे,
झटके खाते बीच के लोग,
घना समस्याओं का जंगल ,
कीर्तन गाते बीच के लोग,
नीचे श्रमिक विलासी ऊपर,
बीच में लटके बीच के लोग ।