Last modified on 10 अप्रैल 2022, at 23:23

स्वेदगंगा : प्रणाम / विंदा करंदीकर / रेखा देशपाण्डे

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 10 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विंदा करंदीकर |अनुवादक=रेखा देशप...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काँचनगंगा से भी सुन्दर
भागीरथी से जो पावनतर
ईश्वर से भी जनहित तत्पर
उस गंगा के स्वेद बिन्दुओ !
प्रणाम मेरा तुम्हें निरन्तर ।

सिर आँखों पर स्वेद बिन्दु
जिनसे जनमे जीवन सिन्धु
जिनके माथे इनकी माला
त्रिबार वन्दन उन सन्तों का ।
विजय उन्हीं की ! जीवन उनका !

मराठी भाषा से अनुवाद : रेखा देशपाण्डे