भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वन नहीं रहे / विनोद शाही

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:34, 12 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शाही |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुञ्जों में लुक-छिप कौन चले, वन नहीं रहे
सरस्वती ख़ुद जल में डूबे, वन नहीं रहे

घसियारिन किसको प्रेम से छीले, वन नहीं रहे
चरवाहेन किसको हाँक हंसे, वन नहीं रहे

पनहारिन खोजे अपना पनघट, वन नहीं रहे
पत्थर पूछें कहां अहिल्या, वन नहीं रहे

लक्ष्मण की मूर्छा कैसे टूटे, वन नहीं रहे
बांस फूल बरसों में आएँ, वन नहीं रहे