Last modified on 15 अप्रैल 2022, at 14:22

कैसा है भाई / मनोज जैन 'मधुर'

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:22, 15 अप्रैल 2022 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कैसा है भाई
बैठ गया
आँगन में
कुंडलिया मार।
गिरगिट से ले
आया रंग
सब उधार।
हक़ मांगो
दिखलाता
कुआँ कभी खाई।
कैसा है भाई।
चूस रहा
रिश्तों को
बन कर के जोंक।
जब चाहे
बन जाता
चाकू की नोंक।
घूरता है
जैसे
अज को कसाई।
बदला सा
रूप देख
कांप रहा गेह।
लील गया
पुरखों का
जन्मों का नेह।
लेना हो
एक तो
बसूलता अढाई।