भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नयन / प्रभात पटेल पथिक

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:40, 17 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात पटेल पथिक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इक हमारे नयन इक तुम्हारे नयन"
इक प्रणय के लिए नींद वारे नयन।
कितने कोमल-सरल दो कुँवारे नयन।
रात भर एक दूजे में खोये रहे,
इक हमारे नयन, इक तुम्हारे नयन।

अतिलुभावन सजल प्यारे-प्यारे नयन।
सारे जगती से लगते थे न्यारे नयन।
एक क्षण को न देखें तो धीरज न था,
प्यार में हाय! कितने थे मारे नयन।
इक हमारे नयन, इक तुम्हारे नयन

एक दूजे के कितने सहारे नयन।
एक दूजे की खातिर थे हारे नयन।
टूटकर चाहते थे वह इक दूजे को,
विधि विनिर्मित लगें कारे-कारे नयन।
इक हमारे नयन, इक तुम्हारे नयन

चाँदनी रात के दो सितारे नयन।
जाह्नवी के प्रवाहित दुधारे नयन।
एक रोये तो दूजा भी रो देता था,
आह! कितने मृदुल थे बेचारे नयन।

इक हमारे नयन, इक तुम्हारे नयन
इक हमारे नयन, इक तुम्हारे नयन