Last modified on 28 अप्रैल 2022, at 00:12

आस्था - 20 / हरबिन्दर सिंह गिल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 28 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टुकड़ों में बटकर
मानवता
अपंग होकर रह गई है
और मानव है कि
उसे बांटे ही
चला जा रहा है।

कौन देगा न्याय उसे
वह तो
सहकर रह जाती है
कोड़ों की मार
अपने बदन पर
जब मानव खींचता है
मानव के खून से
सीमाएँ देशों की
और दे देता है
उसे नाम मातृभूमि का।

यह आस्था का ही
अभाव है
उसे अपनी आत्मा पर
मानवता के प्रति
हीन विचारों की धूल
दिखाई नहीं दे रही है।
और ढूंढ रहा है
प्रकृति में
हीरे और जवाहरात।