भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आस्था - 44 / हरबिन्दर सिंह गिल
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:08, 1 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अब शायद
विवाद खड़ा हो
चुनरी का रंग
क्या होना चाहिये
कोई कहेगा
हरा होना चाहिये
तो कोई कहेगा
चुनरी केसरिया हो
या फिर कोई
नीले रंग की महत्ता को
बोध कराएगा
और इस तरह
रंगों के फेर में
चुनरियां
रंगने से रह जायेंगी।
शायद इसी डर से
कहीं धर्म का प्रतीक रंग
चुनरी के रंग में
विलीन होकर न रह जाए
मानव ने चुनरी को
रंगना तो दूर
उसके प्रारूप को भी
स्वीकारने से
कर दिया है, इन्कार।