Last modified on 2 मई 2022, at 00:13

बचपन - 3 / हरबिन्दर सिंह गिल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:13, 2 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बचपन एक किताब है
जिसमें छुपा है ज्ञान मानवता का
”बचपन एक पहेली है
जो मानव के लिये अर्थ है।“

बचपन एक कविता है
जिसमें प्रकृति के बोल हैं
बचपन एक गीत है
जिसमें संगीत है, संस्कृति का
बचपन एक खेल है
जिसमें हार जीत नहीं है।

बचपन एक संघर्ष है
जिसमें कोई मन मुटाव नहीं है।
बचपन एक लगन है
जिसमें कोई स्वार्थ नहीं है।
बचपन एक सत्य है
जिसमें भगवान का वास है
ऐसे ही कई मूल्यवान ईटों से बनी
बचपन की नींव ही
है, आधार मानवता का।