Last modified on 2 मई 2022, at 00:15

बचपन - 6 / हरबिन्दर सिंह गिल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 2 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितना अच्छा हो
यदि मानव अपने बचपन से
कुछ आगे कदम बढ़ा
याद करने की कोशिश करे
मानवता के बचपन को।

वो पाये-गा
उसका भविष्य और वर्तमान दोनों ही
इसी अज्ञानता के कारण
अंधकार में पड़े हुए हैं
क्योंकि मानवता के बचपन में
उसे दिखाई देगी
एक सूरत
माँ की
जिसका नाम मानवता है।