Last modified on 3 मई 2022, at 23:48

बचपन - 17 / हरबिन्दर सिंह गिल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:48, 3 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सोच और बचपन का
एक बहुत दूरगामी रिश्ता है।
इन दो मोतियों से ही तो
मानवता का रूप निखरता है।

सोच में हमेशा निखार रहे
बचपन को चाहिये
वह आने वाले हर विचार को
तर्क के द्वार से गुजरने दे।
देखोगे जिंदगी अपना अर्थ
स्वयं ही ढूंढने लगेगी।
ऐसा बचपन
जब कल मानव बनेगा
वह समाज के गले का
हार बन जाएगा।

यह हार कितना कीमती होगा
उसकी तर्क संगत
जिंदगी का निखार बताएगा।