भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बड़ी उपेक्षा अभी शेष है / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 16 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=ग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़ी उपेक्षा अभी शेष है
देखते जाओ,
परंपरा अब बची लेश है
देखते जाओ।

कितनी बातें बिन आधार की
पाँव पसारी
कितनी रातें बिना-चाँद
बेवजह गुज़ारी,
सर पर उजले अधिक केश हैं
देखते जाओ।

वातावरण में सुख-शांति हो
अनुभव करना,
वर्तमान में जीना है तो हर
संभव करना,
विषय बना सन्मुख विशेष है
देखते जाओ।

समरसता बिगड़ी समाज की
फिर भी चुप हो
नज़रें कहाँ-कहाँ टिक पाती हैं
लोलुप हों
तन स्वदेश है मन विदेश है
देखते जाओ।