Last modified on 17 मई 2022, at 00:06

भ्रूण हत्या पाप है / हरिवंश प्रभात

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:06, 17 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=ग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भ्रूण हत्या पाप है, कर रहे जो आप हैं,
कैसी मां है निर्दयी, कैसे निष्ठुर बाप हैं।

कन्या पूजन करते सब, और तू हत्या कर रहे,
कन्या होती लक्ष्मी, दुर्गा, जान लें क्या कर रहे,
ममता का आंचल कलंकित, बेटियों के प्रलाप हैं।

कितना घृणित कार्य है, बेटी को गर्भ में मारना,
बेटी को आने दो जग में, बदलो घटिया धारणा,
बेटी से आंगन सुशोभित, सकल पूजन जाप है।

कन्या का जो दान करते, उनका जीवन है सफल,
दोनों कुल का मान रखती, बेटी की महिमा प्रबल,
कितनी प्रतिभा मारते हैं, कितना लेते श्राप हैं।