Last modified on 17 मई 2022, at 00:07

खिड़कियाँ खोल दो / हरिवंश प्रभात

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:07, 17 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=ग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खिड़कियाँ खोल दो, रोशनी आने दो,
बेटियाँ पुष्प हैं, उनको मुस्काने दो।

पाप हिंसा है, इससे डरो साथियो,
झूठे वहमों में तुम ना पड़ो साथियो,
खुद को मानव से दानव न बन जाने दो।

बेटा, बेटी में रखना नहीं फर्क तू,
बेटी की ज़िंदगी ना करो गर्क तू,
जग में उनको बराबर का हक पाने दो।

नारी सबला ना, कमजोर समझो इसे,
दुनिया इनसे ही चलती है समझो इसे,
खतरा समझो न पौधा उखड़ जाने दो।