Last modified on 26 मई 2022, at 14:49

बौर आ गए / देवेन्द्र कुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:49, 26 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आमों में बौर आ गए
डार पात
फुदकने लगे
सब के
सिरमौर आ गए

रंगों में
बँट रहे ख़िताब
खुली पड़ी
धूप की किताब

जाँबाज़ों की बस्ती में
कुछ थे
कुछ और आ गए