Last modified on 25 जून 2022, at 00:02

एक देश एक मंत्र / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:02, 25 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

द्वंद्व मुक्त वीत राग।
धर्म कर्म से न भाग।

पुण्य पंथ संप्रदाय,
धारणा बने न आग।

एक देश एक मंत्र,
एकता करें न त्याग।

बोध क्यों अबोध हंत,
दंश दे विचार नाग।

खेद है न रंच मात्र,
क्यों बढ़ा विकार बाग।

दीन हीन अंत व्याधि,
प्रेम योग हो न स्वाँग