भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नदिया सागर कूल / प्रेमलता त्रिपाठी
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:32, 25 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
लट पट लटपट ललित लोचना,चली किधर सुध भूल ।
झट पट झटपट कलित पंकजा,लगा लिया पग शूल ।
डगर सगर पर कुश कंटक से,क्यों करती मन दीन,
नयन सुभग तन कोमल बाले,अनगिन वैरी फूल ।
गागर कटि तट धरे भामिनी,भरे कनी जल भाल,
घट-घट घटघट छलके यौवन,चूम रहा तन धूल ।
सरसी सरसी ताल भरे तू, बरखा मधुर फुहार,
छल-छल छलछल छलके जैसे,नदिया सागर कूल ।
नभ तल चमके दामिनि तड़पे,चली कहाँ बलखात,
दम-दम दमके सांवरि गोरी, प्रेम न समझे मूल ।