भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यह राष्ट्रगान का समय है / अनुज लुगुन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:39, 3 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुज लुगुन |अनुवादक= |संग्रह= }} <poem> य...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह राष्ट्रगान का समय है

चुपचाप खड़े रहो
बोलना मत
हिलना मत
केवल भक्ति-गीत गाए जाओ
सवाल-बवाल मत करो
यह राष्ट्रगान का समय है

अगल बगल न देखो
अपना काम है सामने देखो
सीधा देखो
गलत-वलत कुछ भी नहीं है
देशहित में में लगे रहो
यह राष्ट्रगान का समय है

उँगली न उठाओ
हत्या, बलात्कार, लूट-पाट
कुछ तो नहीं हुआ है
तुम साज़िश-वाज़िश मत करो

यह सबसे पवित्र समय है,
भक्ति करो !
भक्ति करो !!
भक्ति करो !!!