Last modified on 3 जुलाई 2022, at 10:10

किसान का रहस्य / अनुज लुगुन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:10, 3 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुज लुगुन |अनुवादक= |संग्रह= }} <poem> ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक किसान बीज बोता है
अँखुए फूटते हैं और आँखें फटती हैं
सूखी धरती और बंजर आसमान को देखकर

एक किसान क्यों रोता है
यह रहस्य नहीं
एक किसान कब रोता है
यह रहस्य है

रहस्य हैं ओस की बूँदें
कोई नहीं जानता सिवाय ओस की बूँदों के
वे रात-विरात चुपके से उससे मिलने क्यों आती हैं ?