Last modified on 9 जुलाई 2022, at 06:21

सपने देखता समुद्र (शीर्षक-कविता) / रति सक्सेना

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:21, 9 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रति सक्सेना }} {{KKCatKavita}} <poem> समुद्र के स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समुद्र के सपनों में मछलियाँ नहीं
सीप घौंघे, जलीय जीव जन्तु नहीं
किश्तियाँ और जहाज नहीं
जहाजों की मस्तूल नहीं
लहरों के उठना ,सिर पटकना नही
नदियाँ नहीं , उनकी मस्तियाँ नहीं
समुद्र सपने देखता है
जमीन का, उस पर चढे पहाडों का
उन सबका जिन्हें नदियाँ छोड
चलीं आईं थीं उस के पास
समुद्र के सपने में पानी नहीं होता