Last modified on 27 अगस्त 2022, at 01:33

मिलने की उम्मीद जगाते / ज्ञानेन्द्र पाठक

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:33, 27 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञानेन्द्र पाठक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मिलने की उम्मीद जगाते रहते हैं
मुंडेरों पर कौए आते रहते हैं

यूँ भी अपना मन बहलाते रहते हैं
हम उसकी गलियों में जाते रहते हैं

कितने मनमौजी होते हैं दीवाने
हर हालत में हँसते गाते रहते हैं

चलना है कैसे उसको इक रस्सी पर
लड़की को हालात सिखाते रहते हैं

तेरी स्मृति के वाहन मन के पथ पर
आते जाते धूल उड़ाते रहते हैं

ये जीवन इक भूलभुलैया है साहिब
हम सब इसमें चक्कर खाते रहते हैं

बिल्कुल भोले भाले हैं ये 'पाठक' जी
सबको दिल की बात बताते रहते हैं