भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वायदा / शशिप्रकाश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 28 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिप्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस काव्यात्मक
लेकिन दुर्द्धर्ष संघर्ष में
हम दोनों में से
जो भी पहले मरेगा,
वह दूसरे का साहस और
स्वाभिमान बनेगा I

दिल में अधिक नहीं,
एक मीठी टीस की पतली लकीर जितनी
जगह लेकर, बस जाएगा
और दूसरा जिएगा
उस समय को
जो उसे हासिल होगा

फिर से शुरू करते हुए ज़िन्दगी
और अपने लक्ष्य और अपने लोगों को
उतना ही प्यार करते हुए I