Last modified on 28 अगस्त 2022, at 18:33

अपने ही घर में / जितेन्द्र निर्मोही

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:33, 28 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जितेन्द्र निर्मोही |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपने ही शहर में अंजान हुए
अपने ही घर के मेहमान हुए
गीतों ने रूख मोड़े
ग़ज़लों ने मुख मोड़े
दिलकश संवादों ने
सामाजिक साथ छोड़े
परिचय से भटके, बेनाम हुए।
रूसवाई साथ लगी
डूब गये होंसले
बाढ़ के बहाव बहे
प्‍यार के वो घोंसले
लहर लहर उठ गई, तूफान हुए।
जैसे कोई मेले में
भीड़ के से रेले में
भटक जाए बालक जो
सांझ के झमेले में
अंगुली के आसरे गुमनाम हुए।