भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भोजवृक्ष / सिर्गेय येसेनिन / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:42, 5 सितम्बर 2022 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी खिड़की के पास लगा है
एक सफ़ेद भोजवृक्ष
बर्फ़ से ढका हुआ है
चाँदी से ज्यों मढ़ा हुआ है

उसकी कोमल शाखाओं पर
लटकी है बर्फ़ की झालर
फूली-फूली हैं टहनियाँ सफ़ेद
अटकी है फुंदनों में नज़र

खड़ा हुआ है भोजवृक्ष
सन्नाटे में गहरे
बर्फ़ के कण चमक रहे हैं
अंगारों जैसे सुनहरे

और सुबह की धूप सुस्त सी
फैल रही सब ओर
भोजवृक्ष की टहनियों पर
उतर रहा नया भोर

1913

मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
          Сергей Есенин
                 Береза

Белая береза
Под моим окном
Принакрылась снегом,
Точно серебром.

На пушистых ветках
Снежною каймой
Распустились кисти
Белой бахромой.

И стоит береза
В сонной тишине,
И горят снежинки
В золотом огне.

А заря, лениво
Обходя кругом,
обсыпает ветки
Новым серебром.

1913