Last modified on 10 नवम्बर 2008, at 20:16

अंगारों का रास्ता / सुभाष काक

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:16, 10 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष काक |संग्रह=मिट्टी का अनुराग / सुभाष काक }} <p...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आग से आग के वीथि पर
अंगारे बिखरे हैं।
समय थोड़ा है
तलवों के छालों की
पीड़ा से परे हम
भ्रांति की ओर
बढ़ गए।

 

हम जानते हैं
आकांक्षा है जीवन विधान।
ज्ञानी चुप हैं
और देवता सो रहे
आराधित होने के संतोष में।

 

दर्शन और मीमांसा
कुछ स्पष्ट नहीं करते

 

केवल भाव हैं हमारे पास
तो हम क्यों न
ओंठ से ओंठ मिलाएँ।

 

मृत्यु हर दिन होती है
तो महाप्रयाण का
क्या भय?