भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छवियों की तलाश में / मल्सोमि जैकब / यादवेन्द्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:26, 5 नवम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मल्सोमि जैकब |अनुवादक=यादवेन्द्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस दर्द की, इस मायूसी की
कैसे बनाई जा सकती है छवि ?
कैसे उकेर सकती हूँ छवियाँ
चूक गए मौक़ों की
और जिनका होना बिल्कुल संभव था, उनकी ?

पछतावा ऐसा, जिसमें दिलासा हो ही न
या जिसके लिए दूसरा चांस मिलना ही नहीं
उसके चित्र कोई कैसे बना सकता है ?

क्या शून्यता की
सन्नाटे की भी
कोई छवि बनाई जा सकती है ?

अँग्रेज़ी से अनुवाद : यादवेन्द्र