Last modified on 15 नवम्बर 2022, at 04:20

भरी भीड़ में / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:20, 15 नवम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भरी भीड़ में
मैं अकेला रह गया।
यहाँ शोर है, आपाधापी
हाथ छुड़ाकर
सारे साथी चले गए।
जब-जब बाहर हुए भीड़ से
पता चला था-
हम ही केवल छले गए।
मन भी कैसे
मूक होकर सह गया।
पैरों में जो ठोकर लगती
सारी पीड़ा, भूले मन से
बात सही,
मन में चुभती हैं जो कीलें
रह-रहकरके
हर पल, हर छिन
कहाँ कही!
किला आस का
आँधियों में ढह गया।