भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ शब्द / अमरजीत कौंके

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:20, 11 दिसम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरजीत कौंके |अनुवादक= |संग्रह=आक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ शब्द
लिखे थे किसी और के लिए
पढ़े किसी और ने
समझा कोई और

पढ़ कर
भावुक कोई और हुआ
प्रभावित कोई और
क्रोधित कोई और हुआ
खुशी हुई किसी और को

कुछ शब्द
जिसके लिए लिखे थे
सिर्फ उसी ने नहीं पढ़े।