Last modified on 11 नवम्बर 2008, at 20:27

योजनाओं का शहर-3 / संजय कुंदन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:27, 11 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय कुंदन |संग्रह= }} <Poem> जो दुनियादार थे वे योजन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जो दुनियादार थे वे योजनाकार थे
जो समझदार थे वे योजनाकार थे
एक लड़का रोज़ एक लड़की को
गुलदस्ता भेंट करता था
उसकी योजना में
लड़की एक सीढ़ी थी
जिसके सहारे वह
उतर जाना चाहता था
दूसरी योजना में