Last modified on 7 जनवरी 2023, at 23:26

जितने हरामख़ोर थे कुर्बो-जवार में / अदम गोंडवी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:26, 7 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अदम गोंडवी |अनुवादक= |संग्रह=धरती...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जितने हरामख़ोर थे कुर्बो-जवार में
परधान बन के आ गए अगली कतार में

दीवार फाँदने में यूँ जिनका रिकॉर्ड था
वे चौधरी बने हैं उमर के उतार में।

जब दस मिनट की पूजा में घंटों गुजार दें
समझो कोइ गरीब फंसा है शिकार में