भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रथम किरण / अज्ञेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:52, 12 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह= }} <Poem> भोर की प्रथम किरण :फीकी : अन॔...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भोर की
प्रथम किरण
फीकी :
अन॔जाने
जागी हो
याद
किसी की--

अपनी
मीठी
नीकी !
धीरे-धीरे
उदित
रवि का
ल्लाल-लाल
गोला
चौंक कहीं पर
छिपा
मुदित
बन-पाखी
बोला
दिन है
जब है
यह बहु-जन की :

प्रणति
लाल रवि
ओ जन-जीवन
लो यह
मेरी
सकल साधना
तन की
मन की--

वह बन-पाखी
जाने गरिमा
महिमा
मेरे छोटे
चेतन
छन की !