Last modified on 21 जनवरी 2023, at 03:29

जैसे कान हवा के हिलते / अशोक शाह

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:29, 21 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक शाह }} {{KKCatKavita}} <poem> सबसे ऊपर की फु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


सबसे ऊपर की फुनगी पर
पीपल के दो पत्ते डोलते
जैसे कान हवा के हिलते

चौकस रहता हर पल पीपल
कहाँ छिपेगी जंगल की वात
करवट भी लेती अलसाये
हिल ही जाते अल्हड़ पत्ते
नज़र में आ जाती सबके

गगन हमेशा ही कहता
छोड़ दो अपनी चंचलता
वात से हो जाओ निर्वात
सुन कभी तू मेरी बात

-0-