Last modified on 24 फ़रवरी 2023, at 13:54

राजा की किताब / कुमार कृष्ण

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:54, 24 फ़रवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह=धरत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब-जब उतरती है राजा की किताब
चमकीले पंखों के साथ
चुंधिया जाती हैं
धरती के शब्दों की आँखें
सुन्न हो जाते हैं उनके पाँव उनके हाथ
सूखने लगते हैं वे तमाम खेत
जहाँ लगातार बोते रहे शब्द
अपने पसीने से फसल
बौना हो जाता है धरती का सच
राजा की किताब के सामने
सदियों से खेला जा रहा है यह खेल
इस खेल में शामिल हैं-
दुनिया के तमाम राजा।