Last modified on 30 अप्रैल 2023, at 23:15

रंग,आब,मिट्टी / अनुराधा ओस

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:15, 30 अप्रैल 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा ओस |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कुछ चीजें जीवन को
रंग और आब देतीं हैं
कुछ फूल
कुचले जाने की परवाह नहीं करते

कुछ किताबें
बनाती हैं चमकदार हमें
अनगढ़ मन को
गढ़ती हैं
रंग, आब, मिट्टी

कुछ बातें भरती हैं
सांसों में ऊर्जा
कुछ तस्वीरें साथ रहतीं हैं
हमारी खुशबू बनकर॥