भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जानने की चाह / मीता दास

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:48, 3 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मीता दास |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> गोली म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गोली मारो यह एक साधारण शब्द है फिर भी
गोली कौन मार रहा है,
गोली क्यों मारी जा रही है मैं जानना चाहती हूँ
गोली-बंदूक कहाँ हो रही हैं इकट्ठी या इकट्ठी हो चुकी हैं
मैं समझना चाहती हूँ !

गोली मारो एक साधारण सा शब्द है
पर मतलब कई रखता है...

मैं समझना चाहती हूँ और
समझाना भी चाहती हूँ
जो.... जानकर भी
अनजान बने बैठे हैं

 ....आरामगाहों में।