भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इसी प्रश्र पर / नवीन दवे मनावत

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:36, 9 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन दवे मनावत |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अचानक
शहर में मुझे
धुआं दिखाई दिया
मैंने समझा
चूल्हा जला होगा
फिर सोचा
अरे! ये तो शहर है
कही
श्मसान में मुर्दे
तो नहीं जल रहे
पर तनिक विचार आया
मुर्दे तो अभी जिंदा है शहर में!
क्या आदमी से
आदमी जलता होगा
पर वह धुआं रहित
अग्नि है?
क्या
मंदिर आदि में
पूजा अनुष्ठान तो नहीं हो रहे?
या जल गई
किसी गरीब की
झोपडी
पर ये तो शहर है
बस
इसी प्रश्न पर मन अडा है?